KKR vs MI IPL 2024 Preview : कोलकाता नाइट राइडर्स जा रही है प्ले ऑफ की ओर मुंबई बाहर होने के बाद भी टांग खींचेगी रही है।

आईपीएल 2024 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी।

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians IPL 2024 Preview: The league stage of IPL 2024 is now in its final stage. Kolkata Knight Riders are on the threshold of the playoffs. One win and KKR will get a ticket to the playoffs. On Saturday, Kolkata Knight Riders have to face Mumbai Indians at their home ground, Eden Gardens.

मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और केकेआर के लिए ये जीत टॉप-4 में आने का टिकट पक्का करेगा। ऐसे में केकेआर इस मुकाबले को जीतकर शनिवार को ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनना चाहेगी। 

MI Be Like : हम तो हारे ही हारे तुम्हें हराकर तुम्हें भी हरा देंगे 😆😆

KKR Be Like : बस किसी तरीके सेजीत हासिल होती रहे 😏😏

दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीती 3 मई को वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया था। ऐसे में इस बार फिर पलड़ा केकेआर का ही भारी है। मुंबई इंडियंस के पास खोने को कुछ नहीं है। वो साख बचाने के लिए उतरेगी। KKR के पास 3 साल में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका और उसे वो अपने घर में खोना नहीं चाहेगी। 

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक आईपीएल में 33 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 23 मुंबई ने जीते जबकि 10 में बाजी केकेआर के हाथ आई है। यानी आंकड़ों के लिहाज से तो मुंबई का पलड़ा भारी है। लेकिन, इस सीजन में तो केकेआर को रोकना मुंबई के लिए आसान नहीं होने वाला। 

गौतम ने विरोधियों पर घाव किए गंभीर
विश्व के नंबर 2 टी20 बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ सुनील नारायण को सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करने का गंभीर का रणनीतिक निर्णय केकेआर के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। इस विस्फोटक जोड़ी ने टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दी और पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ मैचों में छह बार 200 से अधिक के स्कोर की नींव रखी है।

सुनील नारायण का धमाकेदार फॉर्म
सुनील नाराय़ण केकेआर के लिए इस सीजन में गेमचेंजर साबित हुए हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे। उन्होंने 1 शतक और तीन अर्धशतक ठोके हैं। साथ ही 32 छक्के भी उड़ाए हैं। फिल सॉल्ट (429 रन) के साथ उनकी साझेदारी अहम साबित हुई है। 

मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर 
इस बीच, हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनने के बाद खुद को चुनौतीपूर्ण स्थिति में पाती है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद पर मनोबल बढ़ाने वाली जीत से ताज़ा, मुंबई इंडियंस अपने शेष मैचों में साख बचाने के इरादे से उतरेगी। 

मुंबई इंडियंस से ज्यादा टीम इंडिया के प्रदर्शन पर नजर
अब मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 का सफर खत्म हो चुका है। लेकिन, आगे टी20 विश्व कप है। ऐसे में फैंस की नजर मुंबई इंडियंस के बेहतर प्रदर्शन से ज्यादा उन खिलाड़ियों पर होगी, जो मुंबई इंडियंस के बाद भारत की तरफ से टी20 विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। इसमें सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या शामिल हैं। सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म शानदार है। उन्होंने हाल ही में 56 और 102 रन की नाबाद पारी खेली है। वहीं, हार्दिक गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे। लेकिन, उनके बल्ले की गूंज भी जरूरी है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, नुवान तुषारा। 

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट, सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

अपने दोस्तों को भेजे

Leave a comment