राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? छात्र यहां से दखें अपनेरिजल्ट के बारे।

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? यह है यहां जाने जानकारी

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 8वीं के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। राज्य में 28 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित हुई परीक्षाओं में कुल 12.80 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इन सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वीं का रिजल्ट मई के पहले या फिर दूसरे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है। एकबार परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी rajshaladarpan.nic.inrajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा

राजस्थान में 8वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म हो गई थी। उसके बाद से ही राज्य में कॉपियों की चेकिंग का काम तेजी से चल रहा था। राज्य के 539 सेंटर्स पर कॉपी चेक हो रही थी। कॉपी चेकिंग का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शिक्षकों के इलेक्शन ड्यूटी में बिजी होने के चलते परिणाम में थोड़ी देरी होती दिख रही है। बता दें कि पिछले साल राजस्थान 8वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम 17 मई को घोषित किए गए थे।

पिछले साल का रिजल्ट था ऐसा

राजस्थान बोर्ड 8वीं का पिछले साल का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था। 2023 में 12.63 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देने बैठे थे, जिसमें 94.97 फीसदी छात्र थे और 96.30 फीसदी छात्राएं शामिल थीं। बोर्ड की ओर से 8वीं के रिजल्ट में 95226 स्टूडेंट्स को ए ग्रेड दिया था। वहीं 474924 विद्यार्थियों को बी ग्रेड मिला था। 576782 स्टूडेंट्स को सी ग्रेड मिला था। डी ग्रेड पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 474924 थी।

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 8वीं का परीक्षा परिणाम

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से जुड़ा एक लिंक फ्लैश होता दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करें और फिर अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर वहां दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।
अपने दोस्तों को भेजे

Leave a comment